कुएं में गिरी बाल्टी ने ली, पिता पुत्र की जान

मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना अंतर्गत घोरघट गांव में आज एक कुएं में दम घुटने से एक पिता एवं उनके पुत्र की मौत हो गयी. बरियारपुर थाना अध्यक्ष अभिनव दूबे ने बताया कि मृतकों में हेमंत पासवान :25: और उनके पिता विलक्षण पासवान :58: शामिल हैं. उन्होंने बताया कि उक्त गहरे […]

मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना अंतर्गत घोरघट गांव में आज एक कुएं में दम घुटने से एक पिता एवं उनके पुत्र की मौत हो गयी. बरियारपुर थाना अध्यक्ष अभिनव दूबे ने बताया कि मृतकों में हेमंत पासवान :25: और उनके पिता विलक्षण पासवान :58: शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि उक्त गहरे कुएं में पूर्व से गिरी एक बाल्टी को निकालने के लिए उसमें प्रवेश किये हेमंत बेहोश गया. उनके पिता उन्हें बचाने कुएं में उतरे और उनकी भी दम घुटने से मौत हो गयी. दूबे ने बताया कि दोनों शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >