चांद का हुआ दीदार, ईद आज

हर्षोल्लास . खुशी से झूम उठे रोजेदार, बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़ बुधवार की शाम चांद का दीदार होने के साथ ही रोजेदारों में खुशी की लहर दौड़ गयी. मुंगेर : चांद के दीदार के साथ ही बुधवार की शाम मुंगेर शहर ईद के खुशी में झूम उठा. एक माह के रमजान के पूरे […]

हर्षोल्लास . खुशी से झूम उठे रोजेदार, बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़

बुधवार की शाम चांद का दीदार होने के साथ ही रोजेदारों में खुशी की लहर दौड़ गयी.
मुंगेर : चांद के दीदार के साथ ही बुधवार की शाम मुंगेर शहर ईद के खुशी में झूम उठा. एक माह के रमजान के पूरे होने पर जब घोषणा हुई कि ईद का त्योहार गुरुवार को मनाया जायेगा तो रोजेदारों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा. लोगों ने एक दूसरे को गले लगाया और ईद की मुबारकवाद दी. बच्चों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया. इधर बाजार में ईद की खरीदारी को लेकर भारी भीड़ उमड़ पड़ी.
खुशी का ठिकाना नहीं रहा
ईद को लेकर पिछले दो दिनों से चांद के दीदार का इंतजार किया जा रहा था. बुधवार की शाम चांद के दीदार होते ही लोग ईद के जश्न में डूब गये. रोजेदारों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा. लोगों ने न सिर्फ एक दूसरे को ईद की मुबारकवाद दी बल्कि गुरुवार के लिए ईद की दावत भी दी. यहां तक कि मोबाइल व फोन से भी ईद मुबारक का सिलसिला देर रात तक जारी रहा.
जम कर हुई खरीदारी
ईद को लेकर बाजारों में जमकर खरीदारी हुई. कपड़ों की दुकान में काफी भीड़ लगी रही. रेडिमेड दुकानों से लेकर फुटपाथ पर खरीदार डटे रहे. महिलाओं की भीड़ श्रृंगार प्रसाधन की दुकानों से लेकर चप्पल की दुकानों तक रही. देर रात तक मुंगेर का मुख्य बाजार, चौक बाजार, गांधी चौक, गुलजार पोखर खुली रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की. बताया जा रहा है कि बुधवार को मुंगेर में ईद का बाजार ढाई से तीन करोड़ तक का रहा. वहीं ईद में सेवई की खरीदारी भी परवान पर रहा. इत्र की बिक्री भी जोरों पर है. ईद को लेकर बाजार में इत्र, टोपी एवं सेवई की दर्जनों अस्थायी दुकानें खुल गयी. जहां लोग खरीदारी करते रहे. विभिन्न क्षेत्रों में ईद मिलन समारोह की भी तैयारी की गयी है. साथ ही चमचमाती रोलेक्स के बीच रोशनी लोगों को आकर्षित कर रहा है.
प्रात: आठ बजे ईद की नमाज
ईद की नमाज प्रात: 8 बजे शहर के विभिन्न मसजिदों में भी ईद की नमाज अदा की जायेगी. मसजिदों में पिछले एक सप्ताह से सफाई व रंगरोगन का कार्य किया जार हा था जो बुधवार की शाम तक जारी रहा.
डीएम ने किया निरीक्षण
जिला पदाधिकारी उदय कुमार सिंह एवं स्थानीय विधायक विजय कुमार विजय ने डीजे कॉलेज स्थित ईदगाह का मुआयना किया और वहां की तैयारियों का जायजा लिया. मौसम ठीक रहने पर डीजे कॉलेज ईदगाह में ही मुंगेर शहर के अधिकांश मुसलमान भाई ईद की नमाज अदा करेंगे. जिलाधिकारी ने पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई व सुरक्षा प्रबंधों को बेहतर बनाने के निर्देश दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >