सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम

मुंगेर : ईद को लेकर मुंगेर में सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था किये गये हैं. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि 800 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. ईदगाह एवं मसजिदों में जहां दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किये गये हैं. वहीं शहर के हर चौक-चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में दंडाधिकारी के […]

मुंगेर : ईद को लेकर मुंगेर में सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था किये गये हैं. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि 800 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. ईदगाह एवं मसजिदों में जहां दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किये गये हैं. वहीं शहर के हर चौक-चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किये गये है. पुलिस ने संवेदनशील स्थानों को पहले से चिह्नित कर रखा है. जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है. इसके साथ ही मुंगेर, खड़गपुर एवं तारापुर में 24 घंटे कंट्रोल रूम कार्य करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >