अब प्रमंडलीय पदाधिकारी व कर्मी को मिलेगा परिचय पत्र

आयुक्त कार्यालय को बनाये गरिमा पूर्ण : एनसी झा मुंगेर : मुंगेर के नये प्रमंडलीय आयुक्त नवीन चंद्र झा ने पदभार ग्रहण करने के दूसरे ही दिन बुधवार को प्रमंडल स्तरीय पदाधिकारियों, प्रशाखा पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक की और कहा कि आयुक्त कार्यालय को गरिमापूर्ण बनायें. उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को परिचय […]

आयुक्त कार्यालय

को बनाये गरिमा
पूर्ण : एनसी झा
मुंगेर : मुंगेर के नये प्रमंडलीय आयुक्त नवीन चंद्र झा ने पदभार ग्रहण करने के दूसरे ही दिन बुधवार को प्रमंडल स्तरीय पदाधिकारियों, प्रशाखा पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक की और कहा कि आयुक्त कार्यालय को गरिमापूर्ण बनायें. उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को परिचय पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये. साथ ही नियमित रूप से आयुक्त न्यायालय संचालन की बात कही. आयुक्त ने अधिकारियों व कर्मियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें सरकारी नियमानुकूल आचरण करने और अपने कर्तव्य के प्रति मुस्तैद रहने के निर्देश दिये.
उन्होंने कहा कि जिन मामलों में त्वरित कार्रवाई की जरूरत है उसे प्राथमिकता के तौर पर निष्पादित किया जाना चाहिए. उन्होंने आयुक्त न्यायालय से संबंधित मामलों के संदर्भ में प्रशाखा पदाधिकारी व पेशकार को निर्देश दिया कि वे जो भी मामले न्यायालय में लंबित है उसे अपडेट कर लें और व्यवस्थित ढंग से न्यायालय का कार्य संचालित होना चाहिए. ताकि लोगों को त्वरित व सुलभ न्याय मिल सके. बैठक में उन्होंने कस्तूरबा उच्च विद्यालय के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कर्मियों को अपनी प्राथमिकता बताते हुए भू-अर्जन के मामलों का त्वरित निष्पादन, शिक्षा व स्वास्थ्य की बेहतर व्यवस्था की बात कही. इस मौके पर स्वास्थ्य उपनिदेशक डॉ महेश प्रसाद, क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी विनय कुमार, जनसंपर्क उपनिदेशक केके उपाध्याय, आयुक्त के सचिव सुबोध कुमार चौधरी मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रमंडल के सभी डीएम व एसपी की बैठक नौ को
प्रमंडलीय आयुक्त नवीन चंद्र झा आगामी 9 जुलाई शनिवार को प्रमंडल के सभी डीएम व एसपी के साथ बैठक करेंगे. जिसमें बाढ़ व सुखाड़ से जुड़े विभागों के प्रशासनिक अधिकारी एवं तकनीकी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. यह जानकारी जनसंपर्क उपनिदेशक केके उपाध्याय ने दी. उन्होंने बताया कि इस बैठक में प्रमंडल के सभी छह जिले मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, खगड़िया व बेगूसराय के डीएम-एसपी के साथ ही आपदा प्रबंधन, जल संसाधन कृषि, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी अधिकारी भाग लेंगे. आयुक्त ने 8 जुलाई तक ही अधिकारियों को बाढ़ व सुखाड़ के संदर्भ में एक्शन टेकेन रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >