मुंगेर : आपसी विवाद में चली गोली, बच्ची गंभीर

मुंगेर : वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के शामपुर गांव में सोमवार को आपसी विवाद में गोली चलने से एक आठ वर्षीय बच्ची घायल हो गयी. उसे मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया है, जहां वह खतरे से बाहर बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार शामपुर गांव निवासी सदानंद यादव व विकास यादव के बीच किसी […]

मुंगेर : वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के शामपुर गांव में सोमवार को आपसी विवाद में गोली चलने से एक आठ वर्षीय बच्ची घायल हो गयी. उसे मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया है, जहां वह खतरे से बाहर बतायी जाती है.
जानकारी के अनुसार शामपुर गांव निवासी सदानंद यादव व विकास यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. दोनों में मारपीट होने लगी. इस दौरान दोनों परिवार की महिला व बच्चों की भीड़ लग गयी.
इसी बीच गोली चली और सदानंद यादव के बेटी सुन्ना कुमारी (08) के जांघ में जा लगी. बच्ची वहीं पर गिर गयी और वहां अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया. बच्ची को सदर अस्पताल लाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों ने बताया कि गोली आर-पार हो गयी है, लेकिन अधिक रक्त श्राव हो गया है. बच्ची खतरे से बाहर बतायी जाती है.
घायल बच्ची के पिता सदानंद यादव ने बताया कि वह अपने मवेशी के लिए नाद में जब भी चारा डालते हैं, तो विकास यादव की घोड़ी उसे खा जाती है. कई बार समझाया, लेकिन वह मुझसे उलझ जाता है.
सोमवार को जब घोड़ी को बांध कर रखने कहा तो वह मुझसे उलझ गया और घर से पिस्तौल निकाल कर मुझ पर गोली चला दी. गोली मुझे नहीं लग कर मेरी बेटी को लग गया. इधर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज विकास यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >