चुनाव. सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रमुख-उपप्रमुख का चुनाव संपन्न
जिले के मुंगेर सदर, बरियारपुर, खड़गपुर एवं असरगंज प्रखंड में सोमवार को प्रखंड प्रमुख एवं उपप्रमुख का चुनाव भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ. खड़गपुर प्रखंड से जहां अनीता देवी प्रखंड प्रमुख के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई. वहीं असरगंज प्रखंड में लॉटरी में किरण बिंद प्रमुख बनी. इधर मुंगेर सदर प्रखंड से संजना देवी व बरियारपुर से रूबी देवी प्रखंड प्रमुख बनी.
मुंगेर : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अंबेदकर भवन में सदर अनुमंडल पदधिकारी डॉ कुंदन कुमार ने नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी़
शपथ के उपरांत प्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया आरंभ करायी गयी़ प्रमुख पद के लिए पंसस क्षेत्र संख्या- 3 जाफरनगर पंचायत से श्रीनिवास सिंह तथा पंसस क्षेत्र संख्या- 8 श्रीमतपुर पंचायत से संजना कुमारी ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया़ जिसमें श्रीनिवास सिंह को कुल 7 मत प्राप्त हुए, जबकि संजना कुमारी को कुल 12 मत प्राप्त हुए़ इस प्रकार संजना कुमारी को कुल पांच मतों से विजयी घोषित किया गया़ वहीं उपप्रमुख पद के लिए मीरा देवी को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया़
