रामनरेश पांडे िफर बने माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष

मुंगेर : शिक्षक नेता रामनरेश पांडेय पुन: बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ प्रमंडलीय शाखा मुंगेर के अध्यक्ष बने. सोमवार को संघ के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए एक-एक अभ्यर्थी ने ही नामांकन किया. फलत: सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ. वैसे इसकी विधिवत घोषणा 4 जुलाई को की […]

मुंगेर : शिक्षक नेता रामनरेश पांडेय पुन: बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ प्रमंडलीय शाखा मुंगेर के अध्यक्ष बने. सोमवार को संघ के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए एक-एक अभ्यर्थी ने ही नामांकन किया. फलत: सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ.

वैसे इसकी विधिवत घोषणा 4 जुलाई को की जायेगी. शिक्षक संघ के चुनाव पदाधिकारी हरिवंश नारायण चौधरी एवं तीर्थ नारायण ने बताया कि माध्यमिक शिक्षक संघ प्रमंडलीय शाखा मुंगेर के अध्यक्ष पद सहित कुल दस पदों के लिए चुनाव होना है.

जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई. लेकिन सभी पदों के लिए एक-एक अभ्यर्थी ने ही नामांकन कराया. जिसके कारण सभी पदों के लिए अधिकारियों का चयन निर्विरोध कर लिया गया है. अध्यक्ष पद के लिए रामनरेश पांडे ने अपना नामांकन का परचा दाखिल किया.

जबकि उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए हित लाल पाठक, मणिकांत शर्मा, सचिव पद के लिए श्यामनंदन सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ सैयद मजाहिर हुसैन ने परचा दाखिल किया. संयुक्त पद के लिए दिवाकर सिंह, करुण कुमार सिंह, मुकेश कुमार, संजय कुमार शर्मा एवं सुभाष कुमार यादव ने नामांकन पत्र भरा. सभी पदों के लिए एक-एक सदस्य ने ही नामांकन कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >