मुंगेर : मी एकता और भाइचारा का जीता जागता उदाहरण पेश कर रहा है रमजान के मौके पर आयोजित होने वाला इफ्तार. जिसमें हिंदु, मुसलिम, सिख, इसाई का संगम दिखाई दे रहा है. पुरुष के साथ ही महिला व लड़कियां भी इसमें बढ़-चढ़ कर इसमें हिस्सा ले रही है. जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कंचन गुप्ता द्वारा रविवार को उपेंद्र ट्रेनिंग स्कूल परिसर में इफ्तार का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों के साथ ही विभिन्न दलों के नेता, कार्यकर्ता, शहर के बुद्धिजीवियों ने भाग लिया. मौके पर महिला आयोग की पूर्व सदस्य शायरा बानो,
जदयू जिलाध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जियाउर रहमान, महासचिव बीडीओ सिंह, राजद जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, पंकज कुमार यादव, बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के मैनेजर पल्लव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की. इधर सदर प्रखंड के शीतलपुर स्थित आशीर्वाद कंप्यूटर सेंटर में आशीर्वाद युवा कल्याण संस्थान द्वारा इफ्तार का आयोजन किया गया. जिसमें लड़कियों ने भी शिरकत की.
संस्था के भवेश कुमार ने बताया कि इफ्तार कौमी एकता का जीता जागता उदाहरण पेश करता है. हमें एकजुट होकर शिक्षित समाज का निर्माण करने एवं विकास कार्यों में अपनी सहभागीता निभानी है. इफ्तार में समा खातून, नुसरत परवीन, रूबाना परवीन, नुजहत परवीन, मो. अली, एमबी जावेद, एमबी हसन, सुजाता कुमारी, खुशबू कुमारी सहित अन्य रोजेदार मौजूद थे.
