अपराधी भोपट यादव भागलपुर से गिरफ्तार

मुंगेर : कुख्यात अपराधी भोपट यादव को मुंगेर पुलिस ने भागलपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है. जिस पर हत्या, रंगदारी जैसे दर्जन भर संगीन मामले दर्ज है. पुलिस ने नयारामनगर थाना कांड संख्या 90/ 16 में जेल भेजा है जो वाहनों से रंगदारी वसूलने का मामला है. सूर्यगढ़ा निवासी सुधांशु यादव ने नयारामनगर थाना […]

मुंगेर : कुख्यात अपराधी भोपट यादव को मुंगेर पुलिस ने भागलपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है. जिस पर हत्या, रंगदारी जैसे दर्जन भर संगीन मामले दर्ज है. पुलिस ने नयारामनगर थाना कांड संख्या 90/ 16 में जेल भेजा है जो वाहनों से रंगदारी वसूलने का मामला है. सूर्यगढ़ा निवासी सुधांशु यादव ने नयारामनगर थाना में 90/16 में आरोप लगाया कि हेरुदियारा निवासी भोपट यादव पर रंगदारी मांगता है. उसने कहा कि उसका ट्रक चलता है जिससे बालू व गिट्टी की ढुलाई की जाती है.

भोपट यादव उसके ट्रकों से रंगदारी वसूलता है. सफियाबाद ओपी प्रभारी सफदर अली को गुप्त सूचना मिली कि भोपट यादव भागलपुर में है. उन्होंने दलबल के साथ भागलपुर प्लेटफार्म संख्या एक पर छापेमारी कर भोपट यादव को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार वह मुंगेर मंडल कारा से गौतम यादव हत्याकांड के बेल से दो माह पूर्व ही छूटा था. जिसके बाद उसने वाहनों से रंगदारी वसूली करने लगा.

उसने मुंगेर स्टेंड किरानी प्रेमशंकर उर्फ घोषवा से रंगदारी की मांग की थी और नहीं देने पर हत्या की धमकी दी थी. घोष ने इस संबंध में कोतवाली थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी है. कोतवाली थाना पुलिस भोपट यादव को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >