उदासीनता . शंकरपुर मुख्य बाजार में लाखों की हाइमास्ट लाइट खराब
प्रखंड मुख्यालय के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और शंकरपुर मुख्य बाजार में लाखों की लागत से लगायी हाइमास्ट लाइट खराब पड़ी है. जिला प्रसासन की उदासीनता के कारण विगत कई वर्षों से ये शोभा की वस्तु बनी हुई है.
शंकरपुर : पांच वर्ष पूर्व तत्कालीन प्रखंड प्रमुख कौशल यादव द्वारा पंचायत समिति मद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हाइमास्ट लेंप का निर्माण करवाया गया था ताकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित प्रखंड मुख्यालय सहित आस पास में रोसनी समुचित तरह से हो सके लेकिन इतने समय बीतने के बाद भी बिजली बिभाग और जिला प्रसासन के सुस्त रवैये के कारण सोभा की बस्तु बनकर रह गया है
जबकि शंकरपुर मुख्य बाजार में तत्कालीन विधायक कइ द्वारा विधायक मद से विगत दस वर्ष पूर्व ही हाई मास्ट लाइट का निर्माण करवाया गया था निर्माण के बाद इस बाजार के खास कर दुकानदार काफी उत्साहित हुए की कम से कम अब इस बाजार से अंध्यारा दूर हो जाएगा और बाजार में अँधेरे के कारण होने वाले चोरी की घटना भी रुक जाएगा लेकिन वह खुसी बाजार वासियो का दस साल के बादभी पूरा नहीं हो सका जबकि इन दोनों हाई मास्ट लेम्प को चालू करवाने के लिए क्षेत्र भरमन के दौरान सांसद रंजीत रंजन और विधायक रमेश ऋषिदेव और जिला प्रसासन के आलाधिकारी से कई बार घुहार भी लगाया गया है जिसपर जल्द चालू करवाने का अस्वासन भी दिया गया था लेकिन वह भीअस्वासन ही बनकर रह गया एसलिए यहाँ के स्थानीय दुकानदारो सहित आम जनो में जिला प्रशासन के प्रति आक्रेाश व्याप्त है.
जिलाधिकारी का आश्वसन फुस .
जिला पदाधिकारी मो सोहेल करीब पांच माह पूर्व स्वास्थ्य केंद्र निरक्षण के दौरान दुकानदार एवं आम लोगों के द्वारा प्रखंड मुख्यालय में लगे दोनों हाइमास्ट लैंप के चालू करने की मांग की थी. जिसपर जिलापदाधिकारी ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को आश्वासन दिया था कि आठ रोज के अंदर दोनों हाइमास्ट लैंप को जलवाने की बात कही गई थी. वह भी अश्वासन ही बन कर रह गया है. एसलिए दोनों हाईमास्ट लैंप को चालू करवाने की मांग किया है. ताकि अंधेरे के कारण बाजार में बराबर हो रहे चोरी की घटना पर लगाम लग सके.
कहते हैं दुकानदार व नागरिक
कार्तिक, मुंशि, नविन साह, मुकेश साह, संजीव कुमार, किशोर गुप्ता, मनोज कुमार, टुकलेश, पप्पू दास, सुरज कुमार, मनोज कुमार, विरेंद्र कुमार, प्रमोद साह, राजकुमार गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, राधेश्याम, सुरज कुमार, विरू, किशोर कुमार सिंह सहित कई दुकानदारों ने बताया कि करीब आठ नौ वर्ष पूर्व ही शंकरपुर बाजार के मुख्य चौराहे और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अलग – अलग मदों से हाईमास्ट लाइट लगवाया गया था. उस समय दुकानदार एवं आम लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा था. लेकिन जिला प्रशासन के उदासिन रवैये के कारण इतने वर्ष समय अंतराल बितने के बाद भी हाईमास्ट लाइट नहीं जल सका.
इतना ही नहीं अगर यह लैंप सुंचारू ढंग से चालू रहता तो शंकरपुर बाजार में बराबर हो रही चोरी की घटना पर भी विराम लगता और पुरा बाजार चकाचौंध रौशनी बनी रहती. शंकरपुर बाजर के सभी दुकानदारों ने जिला पदाधिकारी से अविलंब दोनों हाईमास्ट लैंप को चालू करवाने की मांग की गयी है.
