मुंगेर : मुंगेर में गंगा नदी पर 2774 करोड़ की लागत से बने रेल सह सड़क पुल के दक्षिणी छोर के रेल वायाडक्ट के आरसीसी स्लैब में दरार आ गयी है. पिलर संख्या तीन से नौ तक के ऊपरी भाग के स्लैब में दरार देखी जा रही है. इस खबर से रेल महकमे में खलबली मच गयी है.
गौरतलब है कि पिछले 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पुल का लोकार्पण किया था और 12 अप्रैल से इस पुल पर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया गया. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एके रजक ने पुल के स्लैब में दरार की खबर को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि डेंटिंग-पेटिंग कार्य जारी रहने के कारण वह लकीर दिखाई दे रही है.
पुल की तकनीकी स्थिति
कुल लंबाई3190 मीटर
कुल पाया31
कुल ऊंचाई (रेल53 मीटर
कुल ऊंचाई (रोड)61 मीटर
गति सीमा100 किमी प्रति घंटा
