अल्पसंख्यक परित्यक्ता व तलाकशुदा को मिलेगी रोजगार के लिए राशि

मुंगेर : जिले के अल्पसंख्यक परित्यक्ता व तलाकशुदा महिलाओं को रोजगार के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से रोजगार के लिए राशि प्रदान की जायेगी. ताकि महिला समाज में सम्मान की जिंदगी जी सके. पति द्वारा छोड़ी गयी अथवा तलाकशुदा महिलाओं के लिए सरकार ने योजना प्रारंभ की है. जिसके तहत ऐसी महिलाओं को सरकार 10 […]

मुंगेर : जिले के अल्पसंख्यक परित्यक्ता व तलाकशुदा महिलाओं को रोजगार के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से रोजगार के लिए राशि प्रदान की जायेगी. ताकि महिला समाज में सम्मान की जिंदगी जी सके. पति द्वारा छोड़ी गयी अथवा तलाकशुदा महिलाओं के लिए सरकार ने योजना प्रारंभ की है. जिसके तहत ऐसी महिलाओं को सरकार 10 हजार रुपये रोजगार के लिए उपलब्ध करायेगी. ताकि स्वयं का रोजगार कर वह आत्मनिर्भर बन सके. लेकिन जानकारी के अभाव में अल्पसंख्यक समुदाय की ऐसी महिलाएं इसका लाभ नहीं उठा पा रही थी. थोड़े बहुत लोगों को इसकी जानकारी रहती थी.
लेकिन जिला मुख्यालय का चक्कर लगाने के फेर में ऐसी महिलाएं आवेदन करने पहुंचती ही नहीं थी. लेकिन अब सुदूरवर्ती इलाकों की महिलाओं के लिए यह खुशखबरी है कि उन्हें अपने संबंधित प्रखंड कार्यालय में ही आवेदन करना है. जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी खिलाफत अंसारी ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अब प्रखंड मुख्यालय में आवेदन करने की व्यवस्था की गयी है.
परित्यक्ता एवं तलाकशुदा अल्पसंख्यक महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ के पास अपना आवेदन जमा करेगी. जहां से आवेदन जिला को प्राप्त होगा और जांच कर उस आवेदन को स्वीकृति के लिए पटना अल्पसंख्यक कल्याण विभाग भेज दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 10 हजार की राशि स्वयं का रोजगार लगाने के लिए दिया जाता है. ताकि महिला अत्मनिर्भर बन सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >