दस लाख छिनतई में झारखंड के बाद अब दिल्ली पहुंची मुंगेर पुलिस

मुंगेर : 10 लाख रुपये छिनतई मामलें में मुंगेर पुलिस झारखंड से लेकर दिल्ली तक पहुंच चुकी है. लेकिन अबतक न तो छिनतई करने वाले अपराधी की शिनाख्त हो पायी है और न ही उसकी गिरफ्तारी व रुपये बरामदगी के कोई आसार हैं. मुंगेर पुलिस शहर के एक नेताजी को लेकर इस मामले के उद‍्भेदन […]

मुंगेर : 10 लाख रुपये छिनतई मामलें में मुंगेर पुलिस झारखंड से लेकर दिल्ली तक पहुंच चुकी है. लेकिन अबतक न तो छिनतई करने वाले अपराधी की शिनाख्त हो पायी है और न ही उसकी गिरफ्तारी व रुपये बरामदगी के कोई आसार हैं. मुंगेर पुलिस शहर के एक नेताजी को लेकर इस मामले के उद‍्भेदन के लिए दिल्ली गयी है. शायद नेताजी के रास्ते ही इस मामले में पुलिस कोई सुराग मिल जाय. विदित हो कि 6 जून को मोटर साइकिल सवार अपराधियों ने ठेकेदार निरंजन शर्मा के स्टाफ से बेलन बाजार स्थित उसके घर के सामने 10 लाख रुपये की छिनतई की घटना को अंजाम दिया था.

दिन दहाड़े छिनतई की इस घटना ने पुलिस विभाग की नींद हराम कर दी. पुलिस आपराधिक गिरोह की पहचान एवं अपराधियों की धड़पकड़ में जुटी है. जिस बैंक से राशि निकाली गयी थी और जहां से अपराधी छिनतई के शिकार व्यक्ति का पीछा किया था उसका सीसी टीवी कैमरा से फुटेज भी निकाला गया. लेकिन उस युवक की पहचान अबतक नहीं हो पायी है. माना जा रहा है कि संदिग्ध तीन युवकों में एक मुंगेर का तो दो दूसरे जिले अथवा राज्य का रहने वाला है.

कासिम बाजार थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम झारखंड के कई जिलों में छापेमारी की. क्योंकि पाकुड़ में बैंक के सामने छिनतई करने के मामले में दो अपराधी पकड़ा गया था. जो जमालपुर का रहने वाला बताया जाता था. पुलिस कई दिनों तक झारखंड में जांच-पड़ताल करती रही. लेकिन अपराधियों की शिनाख्त नहीं हो पायी और अब मुंगेर पुलिस के कुछ अधिकारी दिल्ली के सफर में हैं. बावजूद इस मामले में अबतक बेहतर परिणाम सामने नहीं आ रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >