एक के बाद एक घटना को दे रहे अंजाम

टेली मेडिसीन सेंटर का ताला तोड़ कंप्यूटर की चोरी मुंगेर : रविवार की रात सदर अस्पताल परिसर के सिविल सर्जन कार्यालय स्थित टेली मेडिसीन सेंटर का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने कंप्यूटर, प्रिंटर, स्केनर व अन्य जांच के समान की चोरी कर ली. सिविल सर्जन कार्यालय के आगे और […]

टेली मेडिसीन सेंटर का ताला तोड़ कंप्यूटर की चोरी

मुंगेर : रविवार की रात सदर अस्पताल परिसर के सिविल सर्जन कार्यालय स्थित टेली मेडिसीन सेंटर का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने कंप्यूटर, प्रिंटर, स्केनर व अन्य जांच के समान की चोरी कर ली. सिविल सर्जन कार्यालय के आगे और पीछे दोनों मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था. चोर इन्हीं दोनों रास्तों से अंदर प्रवेश किया और टेली मेडिसीन सेंटर कार्यालय का ताला तोड़ कर चोरी की. कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, स्केनर एवं जांच के अन्य सामानों की चोरी कर ली.
चोरों ने सिविल सर्जन कार्यालय का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया. लेकिन सफल नहीं हुआ. सुबह में सफाई स्टॉफ जब पहुंचा तो घटना की जानकारी अस्पताल प्रशासन को लगी. अस्पताल प्रबंधन द्वारा लिखित सूचना कोतवाली थाना को दी गयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >