मोहन बने मोदी मंच के जिलाध्यक्ष

मुंगेर : नरेंद्र मोदी विचार मंच की बैठक गुरुवार को मंच के प्रदेश अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर मौजूद थे. इस मौके पर मोहन कुमार वर्मा को नरेंद्र मोदी विचार मंच का मुंगेर जिलाध्यक्ष बनाया गया. जिसका उपस्थित लोगों […]

मुंगेर : नरेंद्र मोदी विचार मंच की बैठक गुरुवार को मंच के प्रदेश अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर मौजूद थे. इस मौके पर मोहन कुमार वर्मा को नरेंद्र मोदी विचार मंच का मुंगेर जिलाध्यक्ष बनाया गया. जिसका उपस्थित लोगों ने स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह ने कहा कि न जातिवाद न प्रांतवाद, अब चलेगा सिर्फ विकासवाद. मंच का यही मूल मंत्र है.

वक्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत को समृद्ध भारत, शक्तिशाली भारत एवं विश्व गुरु बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. हमें इनके विचारों को मंच के माध्यम से जन-जन तक प्रेरित करना है. ताकि राष्ट्र प्रेम की भावना प्रत्येक भारतीय में उत्पन्न हो और अपने लक्ष्य की प्राप्ति सहजता से हम कर सकें. ओमप्रकाश ठाकुर ने कहा कि युवा शक्ति को ही सामर्थ है कि यह काल के गाल में भी प्रवेश कर आसानी से निकल सकते हैं. मौके पर वेद प्रकाश, मिथलेश कुमार सिन्हा, पंकज सोनी, निर्भय कुमार बबलू, संतोष कुमार, उत्तम पांडे, शेखर वर्मा, सौरभ कुमार, राजू सिंह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >