सिपाही भर्ती परीक्षा में 669 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

सिपाही भर्ती परीक्षा में 669 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

मुंगेर. केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) अंतर्गत बिहार पुलिस सिपाही संवर्ग के सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा बुधवार को जिले में कुल 14 केंद्रों पर ली गयी. कुल 2,879 परीक्षार्थियों में 2,210 परीक्षार्थी उपस्थित व 669 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुआ. सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सुबह से ही सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही. सुबह 9.30 बजे से केंद्र में परीक्षार्थियों को प्रवेश कराया गया. प्रवेश के दौरान दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक के समक्ष पुलिस बल द्वारा गहन जांच की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >