युवक की हत्या कर शव को पेड़ से टांगा

युवक की हत्या कर शव को पेड़ से टांगाखड़गपुर के फुलविरया गांव की घटनाबांका के डुमरिया गांव का रहनेवाला था विनोद सोरेनमां ने की पहचान, दर्ज कराया आत्महत्या का मामलाप्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर खड़गपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के बसुआटांड जंगली इलाके में अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर शव को पेड़ से टांग […]

युवक की हत्या कर शव को पेड़ से टांगाखड़गपुर के फुलविरया गांव की घटनाबांका के डुमरिया गांव का रहनेवाला था विनोद सोरेनमां ने की पहचान, दर्ज कराया आत्महत्या का मामलाप्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर खड़गपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के बसुआटांड जंगली इलाके में अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर शव को पेड़ से टांग दिया. मृत युवक बांका जिले के कटोरिया प्रखंड के डुमरिया गांव का रहने वाला विनोद सोरेन(30) था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. लोगों ने पेड़ से लटका शव देखामंगलवार की सुबह रमनकाबाद पश्चिम पंचायत के फुलवरिया गांव के कुछ लोग शौच के लिए बसुआटांड इलाके जा रहे थे. जहां पेड़ से एक युवक के शव को लटका देखा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. उसकी पहचान बांका जिला निवासी विनोद सोरेन के रूप में हुई. खुद उसकी मां ने युवक की पहचान की. बताया जाता है कि युवक ने दो-दो शादियां कर रखी थी और वह फुलवरिया अपने मौसी के घर दुर्गा पूजा में आया था. हालांकि मृत युवक की मां ने खड़गपुर थाना में आत्महत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस यूडी केश दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है. लेकिन शव जिस परिस्थिति में बरामद किया गया उससे पुलिस भी आत्महत्या नहीं मान रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >