जमालपुर. जमालपुर स्टेशन पर वर्ष 2025 के 12 माह में रेलवे द्वारा 53,620 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया. इससे कुल 3 करोड़ 45 लाख 94 हजार 926 रुपये जुर्माना वसूल किया गया, जबकि अब रेलवे साल 2026 में टिकट जांच अभियान को और अधिक प्रभावशाली बनाने की तैयारी में लगा है.
माहवार पकड़े गये बेटिकट रेलयात्री, जुर्माना
माह बेटिकट यात्री जुर्माना
जनवरी 3,064 18,71,710 रुपयेफरवरी 2,820 14,70,585 रुपये
मार्च 4,083 27,84,022 रुपयेअप्रैल 4,088 21,79,521 रुपये
मई 4,807 30,27,213 रुपयेजून 5,927 40,02,945 रुपये
जुलाई 5,529 38,75,920 रुपयेअगस्त 5,217 35,34,270 रुपये
सितंबर 3,290 20,87,505 रुपयेअक्तूबर 3,900 19,80,310 रुपये
नवंबर 5,325 40,12,680 रुपयेदिसंबर 5,570 37,68,245 रुपये
————————–मालदा रेल मंडल ने टिकट जांच में 116% की वृद्धि दर्ज की
जमालपुर. पूर्व रेलवे के मालदा रेल मंडल ने टिकट जांच के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. मालदा रेल मंडल ने टिकट जांच से प्राप्त आमदनी में 116% की वृद्धि दर्ज करते हुए भारतीय रेल के अग्रणी प्रदर्शनकारी डिविजनों में अपना स्थान बनाया है. मालदा रेल मंडल की एपीआरओ रूपा मंडल ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में वित्तीय वर्ष 2024-25 में मालदा मंडल की टिकट जांच से आय 4.10 करोड़ रुपये रहा. जो वित्तीय वर्ष 25-26 के अप्रैल महीने से नवंबर महीने 2025 तक बढ़कर 9 करोड़ पहुंच गया. इस अवधि में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के कुल एक लाख 30 हजार 860 मामले पकड़े गए. उन्होंने बताया कि मंडल द्वारा मालदा टाउन, न्यू फरक्का, जंगीपुर रोड, बरहरवा, साहिबगंज, राजमहल, कहलगांव, सुल्तानगंज, भागलपुर, जमालपुर और मुंगेर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर जांच अभियान चलाए गए. दैनिक निरीक्षण के क्रम में कविगुरु एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, मालदा टाउन-क्यूल इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित विभिन्न यात्री ट्रेनों में व्यापक टिकट जांच की गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
