प्रतिनिधि , मुंगेरकष्टहरणी घाट से मंगलवार को भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की स्नान यात्रा का शुभारंभ किया गया. जिसके दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा- अर्चना की. साथ ही अपने परिवार के लिए मंगल कामना की. स्नान यात्रा के दौरान अतिथि सदर अंचलाधिकारी भुवनेश्वर यादव मुख्य रूप से मौजूद थे. महंथ देव नायक दास ने बताया कि प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा को स्ननोपरांत भगवान श्री जगन्नाथ गर्भ गृह में चले जाते हैं. जिसके बाद आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को भगवान अपने रथ पर आरूढ़ होकर नगर भ्रमण करने निकलते हैं. अत: आगामी 18 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जायेगी. जिसके दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान है. इस बार पूरे 45 दिनों के तक भगवान गर्भ- गृह में रहेंगे. इस बीच भगवान की अंग सेवा एवं आवरण कलेवर को बदलने की नियम है. मौके पर पंडित बैद्यनाथ झा, कौशल झा, पुजारी रौशन झा, ढोरी, विकास, पिंटू, शनिचरी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद थे.
जगन्नाथ स्वामी जी की स्नान यात्रा का किया गया शुभारंभ
प्रतिनिधि , मुंगेरकष्टहरणी घाट से मंगलवार को भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की स्नान यात्रा का शुभारंभ किया गया. जिसके दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा- अर्चना की. साथ ही अपने परिवार के लिए मंगल कामना की. स्नान यात्रा के दौरान अतिथि सदर अंचलाधिकारी भुवनेश्वर यादव मुख्य रूप से मौजूद थे. महंथ देव नायक दास […]
