किसान सलाहकारों ने किया जिला कृषि कार्यालय में तालाबंदी

फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : तालाबंदी करते किसान सलाहकार प्रतिनिधि , मुंगेरजिला कृषि कार्यालय में मंगलवार को हड़ताल पर चल रहे किसान सलाहकारों ने रोष प्रकट करते हुए तालाबंदी किया. जिसका नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष ललन पाठक कर रहे थे. दर्जन भर कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के समीप अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की.जिलाध्यक्ष […]

फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : तालाबंदी करते किसान सलाहकार प्रतिनिधि , मुंगेरजिला कृषि कार्यालय में मंगलवार को हड़ताल पर चल रहे किसान सलाहकारों ने रोष प्रकट करते हुए तालाबंदी किया. जिसका नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष ललन पाठक कर रहे थे. दर्जन भर कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के समीप अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की.जिलाध्यक्ष ने कहा कि संघ द्वारा सरकार से किसान सलाहकारों को भीएलडब्लू व भीइडब्लू में समायोजन करने की मांग की गयी है. इसी मांग को लेकर बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष पटना में आर ब्लॉक चौराहा पर आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं. इस बार संघ द्वारा आहूत यह राज्यव्यापी हड़ताल किसान सलाहकारों एवं सरकार के बीच आर-पार की लड़ाई होगी. उन्होंने कहा कि जब तक सरकार संघ की मांगों को पूरी नहीं करते तब तक यह हड़ताल जारी रहेगा. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, रितेश कुमार, अमरेंद्र कुमार, भरत लाल, मनोज कुमार, शिवेन्द्र कुमार, रविश कुमार, राजीव कुमार, पंकज कुमार, प्रेम कुमार सहित अन्य किसान सलाहकार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >