मामला बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद गर्भ धारण काफोटो संख्या : 18फोटो कैप्सन : पीएचसी पहुंची गर्भवती महिला प्रतिनिधि , जमालपुर पीएचसी में पिछले 24 जनवरी को बंध्याकरण ऑपरेशन कराने के बाद भी गर्भ धारण करने वाली महिला अनेगा देवी सोमवार को पीएचसी पहुंची. उनके साथ उनकी गोतनी रीता देवी तथा पति प्रदीप कुमार भी थे. उन्होंने बताया कि वे लोग आने वाले बच्चे को लेकर चिंतित हैं. बच्चा नहीं पाने के लिए ही उन्होंने बंध्याकरण का ऑपरेशन कराया था. परंतु पीएचसी की चौपट व्यवस्था ने उन्हें परेशानी में डाल दिया है. इसके कारण पूरा परिवार ही परेशान हो उठा है. इस बीच पीडि़ता ने बताया कि वह यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से मिलने आयी थी. किंतु वे अवकाश पर हैं. उसने कहा कि ऑपरेशन के पहले मरीज के गर्भवती रहने या नहीं रहने की जांच की जिम्मेवारी तो डॉक्टर की होती है. फिर अब मुझे क्यों दोषी ठहराया जा रहा है. उन्होंने वरीय अधिकारियों से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की. उल्लेखनीय है कि जमालपुर के इंदरुख पंचायत के नयाटोला हलिमपुर निवासी प्रदीप कुमार ने अपनी पत्नी का बंध्याकरण का ऑपरेशन कराया था. परंतु उसके बाद भी उसकी पत्नी गर्भ धारण कर चुकी है.
ऑपरेशन के बाद गर्भवती महिला पहुंची पीएचसी
मामला बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद गर्भ धारण काफोटो संख्या : 18फोटो कैप्सन : पीएचसी पहुंची गर्भवती महिला प्रतिनिधि , जमालपुर पीएचसी में पिछले 24 जनवरी को बंध्याकरण ऑपरेशन कराने के बाद भी गर्भ धारण करने वाली महिला अनेगा देवी सोमवार को पीएचसी पहुंची. उनके साथ उनकी गोतनी रीता देवी तथा पति प्रदीप कुमार भी थे. […]
