जीआरपी सिपाही से मारपीट करने पर आर्मी जवान गया जेल

प्रतिनिधि , जमालपुरजमालपुर रेलवे स्टेशन पर पोर्टिको ड्यूटी पर तैनात रेल पुलिस के एक कांस्टेबुल के साथ मारपीट करना सेना के एक जवान को महंगा पड़ा. कांस्टेबुल की शिकायत पर रेल थाना में मामला दर्ज कर उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. प्राप्त समाचार के अनुसार रेल पुलिस थाना जमालपुर के […]

प्रतिनिधि , जमालपुरजमालपुर रेलवे स्टेशन पर पोर्टिको ड्यूटी पर तैनात रेल पुलिस के एक कांस्टेबुल के साथ मारपीट करना सेना के एक जवान को महंगा पड़ा. कांस्टेबुल की शिकायत पर रेल थाना में मामला दर्ज कर उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. प्राप्त समाचार के अनुसार रेल पुलिस थाना जमालपुर के सिपाही संख्या 63 दीनबंधु राय रविवार की देर रात्रि स्टेशन परिसर में पोर्टिको ड्यूटी पर तैनात था. उसी समय एक मोटर साइकिल सवार युवक ने अपना बजाज डिस्कवर मोटर साइकिल पोर्टिको के पड़ाव वर्जित क्षेत्र में लगा कर कांस्टेबुल के मना करने के बावजूद प्लेटफॉर्म पर चला गया. इस बीच कांस्टेबुल ने वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार उस बाइक में जंजीर लगा कर ताला जड़ दिया. प्लेटफॉर्म से लौटने पर सेना के जवान सुबोध कुमार सुमन तथा उसका पुत्र रितिक कुमार ताला लगाने के विरोध में कांस्टेबुल के साथ मारपीट करने लगा. इस क्रम में रेल पुलिस कांस्टेबुल के सिर और अन्य भागों पर लोहे के बॉक्सिंग पंजा तथा रॉड से प्रहार किया गया. शोर-गुल सुन कर दो अन्य कांस्टेबुल नवीन कुमार तथा हरेराम कुमार ने आकर उसे छुड़ाया तथा सेना के जवान एवं उसके पुत्र को पकड़ कर रेल थाना लाया. बताया गया है कि कांस्टेबुल के सिर पर चार गहरे घाव पाये गये हैं. इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष कृपा सागर ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पोर्टिको में ऑन ड्यूटी पुलिस जवान के साथ मारपीट कर उसे घायल करने के विरुद्ध कांड संख्या 15/15 दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि सेना का जवान मुंगेर के मुफसिल थाना के नंदलालपुर का निवासी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >