फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : उपकरण प्रदान करते अतिथि प्रतिनिधि, बरियारपुरआर्थिक रूप से कमजोर महिला-पुरुषों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की स्थिति सुदृढ़ करने के लिए कारितास इंडिया बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी पटना द्वारा उपकरण का वितरण किया गया. वितरण कार्यक्रम कैथोलिक चर्च विजयनगर बरियारपुर के ख्रीस्त राजा विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया. बरियारपुर प्रखंड सहित पांच प्रखंडों के 15 वार्डों के लोगों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया गया. योजना के तहत वैसे लोग जो प्रत्येक वर्ष बाढ़ से प्रभावित रहते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नहीं हो पाती है. उसे सुधारने के लिए सिलाई मशीन, रिक्शा, ठेला, किराना दुकान खोलने की सामग्री एवं श्रृंगार के दुकान खोलने की सामग्री का वितरण किया गया. इस योजना के तहत विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में 23 किराना दुकान, 10 श्रृंगार दुकान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया गया. वहीं 30 सिलाई पिक्को मशीन का भी वितरण किया गया. फादर राकेश रोशन ने कहा कि इस उपकरण से आप 100 रुपये बनाये और आगे बढ़े यही हमारी लक्ष्य है. मौके पर सिस्टर दीपिका, शिवा कुमार, सुप्रिया कुमारी, गुण सागर मांझी मुख्य रूप से मौजूद थे.
आर्थिक उत्थान के लिए गरीबों को मिला रोजगार के उपकरण
फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : उपकरण प्रदान करते अतिथि प्रतिनिधि, बरियारपुरआर्थिक रूप से कमजोर महिला-पुरुषों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की स्थिति सुदृढ़ करने के लिए कारितास इंडिया बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी पटना द्वारा उपकरण का वितरण किया गया. वितरण कार्यक्रम कैथोलिक चर्च विजयनगर बरियारपुर के ख्रीस्त राजा विद्यालय के प्रांगण में आयोजित […]
