रेलयात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें : एसआरपी

फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : बैठक करते एसआरपी उमाशंकर प्रसाद प्रतिनिधि , जमालपुररेल जिला जमालपुर के पुलिस अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने रविवार को मुख्यालय कार्यालय में समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने सभी रेल थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र में रेलयात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करायें.उन्होंने बताया कि सभी रेल थानाध्यक्ष […]

फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : बैठक करते एसआरपी उमाशंकर प्रसाद प्रतिनिधि , जमालपुररेल जिला जमालपुर के पुलिस अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने रविवार को मुख्यालय कार्यालय में समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने सभी रेल थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र में रेलयात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करायें.उन्होंने बताया कि सभी रेल थानाध्यक्ष अपने थाने के सभी लंबित मामले, वारंट, कुर्की तथा यूडी केस का जल्द से जल्द निष्पादन करें. उन्होंने किसी भी कांड के फरारी को अविलंब गिरफ्तारी करने का भी आदेश दिया. एसआरपी ने कांडों की समीक्षा की एवं तत्संबंधी आवश्यक निर्देश भी दिये. उन्होंने कहा कि पूरे जमालपुर रेल जिला क्षेत्र में रेलयात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित रेल यात्रा सुनिश्चित कराने के लिए हर संभव प्रयास किये जायें. इसके लिए उन्होंने विभिन्न ट्रेनों में किये जा रहे सुरक्षा गश्ती दलों के कार्यों की भी समीक्षा की. उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठक में सभी रेल थानों के थानाध्यक्षों के व्यक्तिगत परफॉरमेंस की भी समीक्षा की गयी. इसके साथ ही कोताही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को अंतिम चेतावनी भी देते हुए कहा कि अगली समीक्षा बैठक में दोषी पाये जाने पर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. मौके पर मुख्यालय रेल पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह, किऊल के उपाधीक्षक अशोक कुमार दूबे, जमालपुर के इंस्पेक्टर प्रमोद कांत तथा झाझा के इंस्पेक्टर सुजीत कुमार, जमालपुर रेल थाना के थानाध्यक्ष कृपा सागर, भागलपुर के श्रीकांत मंडल, किऊल के अनिल कुमार, जमुई के राजेश्वर प्रसाद तथा बड़हिया के रेल थानाध्यक्ष ओम प्रकाश उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >