सम्मेलन की सफलता को लेकर बैठक हवेली खड़गपुर . बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में रविवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में बैठक आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष कंचन देवी ने की. मुख्य अतिथि शिवशंकर चौधरी थे. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 7 जून को तिलक मैदान मुंगेर में द्वितीय जिला सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि यदि सरकार हमारी मांगें नहीं मानी गयी तो सम्मेलन के दौरान अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की जायेगी. उद्घाटन प्रदेश महासचिव कुमार बिंदेश्वर सिंह करेंगे. मौके पर चंद्रावती देवी, मंजुषा कुमारी, दिलीप कुमार, जगदीश मंडल, शगुफता प्रवीण, डोली कुमारी मौजूद थी. चुनाव को लेकर क्षेत्र का दौरा हवेली खड़गपुर . भाजपा नेता सह विधान पार्षद के उम्मीदवार अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव ने रविवार को खड़गपुर अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने तेलियाडीह, नाकी, अग्रहण, बहिरा, बढ़ौना, बैजलपुर, मुढ़ेरी, रतैठा, गोबड्डा एवं नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों, पंसस, मुखिया, नगर पार्षदों से चुनाव में मदद करने की अपील की. साथ ही पंचायत के जनप्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया. मौके पर जिप सदस्य मनोज पासवान, गौतमयादव, देवेंद्र पासवान, अजय राय, संजय यादव, मणिकांत शर्मा, विजय यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. ——————————युवक जख्मी हवेली खड़गपुर . खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग में तारापुर मोड़ के समीप शनिवार की देर शाम एक मोटर साइकिल सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे वह घायल हो गया. उसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम भरती कराया गया. वह तारापुर गांव का रहने वाला बताया जाता है.
8.खड़गपुर की खबरें :-
सम्मेलन की सफलता को लेकर बैठक हवेली खड़गपुर . बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में रविवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में बैठक आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष कंचन देवी ने की. मुख्य अतिथि शिवशंकर चौधरी थे. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 7 जून को तिलक मैदान मुंगेर […]
