प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ संपन्न

समापन के मौके पर भक्ति जागरण का आयोजन फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : भक्ति जागरण में झूमते श्रद्धालु प्रतिनिधि, बरियारपुरईटहरी शिव मंदिर में आयोजित 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ का समापन रविवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ हो गया. इससे पूर्व शनिवार की रात भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. जिसमें रात भर श्रद्धालु […]

समापन के मौके पर भक्ति जागरण का आयोजन फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : भक्ति जागरण में झूमते श्रद्धालु प्रतिनिधि, बरियारपुरईटहरी शिव मंदिर में आयोजित 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ का समापन रविवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ हो गया. इससे पूर्व शनिवार की रात भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. जिसमें रात भर श्रद्धालु भक्ति-संगीत में गोता लगाते रहे. विसर्जन के लिए निकली प्रतिमा विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए ईटहरी तालाब पहुंची. जहां पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ विसर्जन किया गया. इस दौरान विसर्जन शोभायात्रा जिस गली होकर गुजरी वहां बमबम भोले का जयकारा लगता रहा. इधर शनिवार की रात आयोजित जागरण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. जागरण का शुभारंभ गणेश वंदना ‘ देवा हो देवा, गणपति देवा ‘ से हुआ. उसके बाद मां शेरावाली, तेरा शेर आ गया…, ओ भोले शंभु बताओ दूर बैठे हो क्या… गीत की प्रस्तुति की गयी. गायिका सोनी कुमारी की प्रस्तुति तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है… पर श्रद्धालु झूम उठे. उन्होंने श्रद्धालुओं की मांग पर मां भगवती के कई गीत तूने मुझे बुलाया… प्रस्तुत की. मौके पर यज्ञ समिति के व्यवस्थापक उमाशंकर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन के लिए इस यज्ञ का आयोजन किया गया. जिसमें आम लोगों की सहभागिता रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >