वार्डो से भाग कर बाहर निकले मरीज

मुंगेर: ‘ भागो भूकंप आया, भागो भूकंप आया ’ के चीख पुकार से मंगलवार को एक बार फिर सदर अस्पताल दहल गया. कुछ देर के लिए पूरे सदर अस्पताल में अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया. स्वस्थ लोगों के साथ- साथ मरीज भी अपनी जान बचाने के लिए विभिन्न वार्डो से भाग कर बाहर […]

मुंगेर: ‘ भागो भूकंप आया, भागो भूकंप आया ’ के चीख पुकार से मंगलवार को एक बार फिर सदर अस्पताल दहल गया. कुछ देर के लिए पूरे सदर अस्पताल में अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया. स्वस्थ लोगों के साथ- साथ मरीज भी अपनी जान बचाने के लिए विभिन्न वार्डो से भाग कर बाहर निकल गये.

भय के मारे लोग घंटों भवन के बाहर ही रहे. हालांकि भूकंप के इस झटके से अस्पताल में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ. किंतु शहर के विभिन्न मुहल्ले में तीन लोग घायल हो गये. जिसे इलाज के लिये अस्पताल में भरती कराया गया है. दिन के 12: 36 बज रहे थे.

इमरजेंसी वार्ड में तीन मरीजों का इलाज चल ही रहा था. कि अचानक भागो भूकंप आया, भागो भूकंप आया का शोर पूरे अस्पताल परिसर में गूंजने लगा. फिर क्या था, चारों तरफ अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया. कोई मरीज को गोद में लिये तो कोई बेड सहित ही मरीजों को वार्ड से बाहर निकालने लगे. लगातार दो घंटे तक रुक- रुक कर भूकंप के झटके आते रहे और अस्पताल में भरती सभी मरीज, उनके परिजन, चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मी भूकंप के भय से विभिन्न वार्डो व दफ्तरों में जाने से परहेज करते नजर आये. हाल यह था कि दर्जनों मरीज अस्पताल परिसर में जमीन पर ही लेट गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >