फोटो संख्या : 27फोटो कैप्सन : विजयी टीम प्रतिनिधि , जमालपुरमंगलवार को रेलवे नंबर टू स्कूल के मैदान में केशोपुर प्रीमियर लीग आरंभ हुआ. उद्घाटन मैच वलीपुर क्रिकेट क्लब तथा जूनियर एलेवन स्टार के बीच खेला गया. इसमें जूनियर एलेवन स्टार की टीम नौ विकेट से विजयी हुई. टॉस जीत कर जूनियर एलेवन की टीम ने बलीपुर की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया. बलीपुर की टीम निर्धारित 12 ओवरों में 9 विकेट खोकर 85 रन ही बना सकी. मनीष ने सर्वाधिक 11 रनों का योगदान दिया. जवाब में खेलने उतरी जूनियर एलेवन की टीम ने अपने कप्तान नीरज आनंद के 17 बॉल पर धुआंधार 33 रनों की बदौलत एक विकेट गंवा कर 87 रन बनाया और 9 विकेट से मैच जीत लिया. इसी टीम के सुपुल को तीन ओवर में 25 रन देकर चार विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किये गये. अंपायर की भूमिका दीपक और अमित ने निभायी. जबकि स्कोरर आशीष एवं उद्घोषक बंटी था. इससे पहले लीग का उद्घाटन स्थानीय वार्ड पार्षद कैलाश कुमार सिंह ने किया.
केशोपुर प्राइमरी लीग में जूनियर इलेवन स्टार की टीम विजयी
फोटो संख्या : 27फोटो कैप्सन : विजयी टीम प्रतिनिधि , जमालपुरमंगलवार को रेलवे नंबर टू स्कूल के मैदान में केशोपुर प्रीमियर लीग आरंभ हुआ. उद्घाटन मैच वलीपुर क्रिकेट क्लब तथा जूनियर एलेवन स्टार के बीच खेला गया. इसमें जूनियर एलेवन स्टार की टीम नौ विकेट से विजयी हुई. टॉस जीत कर जूनियर एलेवन की टीम […]
