एएनसी जांच शिविर में मिली हाई रिस्क प्रेग्रेनेंसी की 3 गर्भवती

गर्भवतियों का बीपी, सुगर, वजन, हाईट सहित अन्य जांच किया गया.

मुंगेर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल में बने मॉडल अस्पताल के ओपीडी भवन में सोमवार को एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया. जहां गर्भवतियों के विभिन्न प्रकार की जांच की गयी. जिसमें हाई रिस्क प्रेग्रेंनसी की 3 गर्भवती मिली. परिवार नियोजन परामर्शी योगेश कुमार ने बताया कि सोमवार को एएनसी जांच शिविर में कुल 66 गर्भवतियों का प्रसव पूर्व जांच डॉ स्वाति अटोलिया द्वारा किया गया. जिसमें गर्भवतियों का बीपी, सुगर, वजन, हाईट सहित अन्य जांच किया गया. इस दौरान हाई रिस्क प्रेग्रेनेंसी की 3 गर्भवती मिली. जिसका सभी जांच दोबारा किया गया. उन्होंंने बताया कि एचआरपी वाली गर्भवतियों पर विशेष नजर रखी जानी है. जिसे लेकर ऐसी गर्भवतियों को विशेष चिकित्सीय सलाह दिया गया है. वहीं 9 जनवरी को दोबारा एएनसी जांच शिविर लगाया जायेगा. जबकि किसी भी एएनसी जांच शिविर में मिली हाई रिस्क प्रेग्रेनेंसी वाली गर्भवतियों का दोबारा 15 दिसंबर को लगने वाले एएनसी जांच शिविर में जांच किया जाता है. इसके अतिरिक्त संबंधित गर्भवति के क्षेत्र की आशा को उसके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >