मिठाई दुकान का ताला तोड़ने के मामले में अबतक नहीं हुई पुलिसिया कार्रवाई

3 अपराधियों की हुई थी पहचान

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 3 अपराधियों की हुई थी पहचान

प्रतिनिधि, मुंगेर

24 जून की रात कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक समीप एक मिठाई दुकान का ताला तोड़कर 8 से 10 की संख्या में उत्पात मचाने वाले अपराधियों के विरुद्ध अबतक पुलिसिया कार्रवाई नहीं हो पायी है. जबकि मामले में पीड़ित दुकानदार द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 3 अपराधियों की पहचान करते हुए नामजद प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है.

विदित हो कि इंदिरा चौंक के समीप 24 जून की रात आठ-दस अपराधियों द्वारा संजीव कुमार के मिठाई दुकान का ताला तोड़ कर न केवल उत्पात मचाया था, बल्कि अपराधियों ने दुकान के गल्ला से 25 हजार कैश लेकर सारा बर्तन दुकान से बाहर कर एक ठेला पर लोड कर दिया था. अपराधियों ने बगल के लस्सी दुकान का ताला भी तोड़ने का प्रयास किया. यह पूरा मामला आसपास के सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया था. मौके पर 112 नंबर की गश्ती पुलिस भी पहुंची थी. लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही अपराधी फरार हो चुके थे. जबकि मामले के बाद पहुंची पुलिस दुकान के बाहर से सामान लदा 2 ठेला कोतवाली ले गई थी. पीड़ित द्वारा सीसीटीवी से घटना में शामिल कई अपराधियों की पहचान की है. जिसके आधार पर महफूज के विरुद्ध नामजद आवेदन दिया है. वहीं मामले में कोतवाली थाना में 195/24 प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इधर मामले को लेकर डीएसपी राजेश कुमार ने प्रभारी थानाध्यक्ष को सीसीटीवी में पहचान हो चुके अपराधी की गिरफ्तारी का निर्देश भी दिया था. लेकिन पांच दिन बाद भी पुलिस अब तक किसी अपराधी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >