बाइक ने स्कूटी में मारी टक्कर, दो बैंक कर्मी घायल

मुंगेर. मुंगेर -बरियारपुर मुख्य मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर गुरुवार की देर शाम नशे में धुत बाइक सवार ने एक स्कूटी में सामने से टक्कर मार दी. जिससे स्कूटी पर सवार दो बैंक कर्मी मो. शौकत अली एवं दीपक कुमार घायल हो गये. जिसमें शौकत की स्थिति काफी गंभीर है और उसे पीएमसीएच पटना […]

मुंगेर. मुंगेर -बरियारपुर मुख्य मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर गुरुवार की देर शाम नशे में धुत बाइक सवार ने एक स्कूटी में सामने से टक्कर मार दी. जिससे स्कूटी पर सवार दो बैंक कर्मी मो. शौकत अली एवं दीपक कुमार घायल हो गये. जिसमें शौकत की स्थिति काफी गंभीर है और उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है. बताया जाता है कि बरियारपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी दीपक कुमार को स्कूटी पर ले कर एक अन्य कर्मी शौकत अली मुंगेर आ रहा था. रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे सामने से टक्कर मार दी. जिसमें दोनों घायल हो गये. शौकत अली का सर बुरी तरह जख्मी हो गया. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां से शौकत को पटना ले जाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >