नववर्ष मंगलमय हो के साथ लोगों ने मनाया जश्न

फोटो संख्या : 3,4,5 फोटो कैप्सन : कंपनी गार्डन में नववर्ष का आनंद लेते लोग प्रतिनिधि, मुंगेर हैपी न्यू इयर के बधाई के साथ ही गुरुवार को अंग नगरी मुंगेर ने नववर्ष का स्वागत किया. चारों ओर जश्न का माहौल बना रहा. रात के 12 बजते ही नये साल की मस्ती लोगों के सिर चढ़ […]

फोटो संख्या : 3,4,5 फोटो कैप्सन : कंपनी गार्डन में नववर्ष का आनंद लेते लोग प्रतिनिधि, मुंगेर हैपी न्यू इयर के बधाई के साथ ही गुरुवार को अंग नगरी मुंगेर ने नववर्ष का स्वागत किया. चारों ओर जश्न का माहौल बना रहा. रात के 12 बजते ही नये साल की मस्ती लोगों के सिर चढ़ कर बोलने लगा. बुधवार की रात बूंदाबांदी के बाद जब गुरुवार की सुबह हुई तो मौसम खुशनुमा था. प्रात: जल्दी ही धूप निकल गयी और लोग नववर्ष का जश्न मनाया. शहर के जयप्रकाश उद्यान, कंपनी गार्डन, कष्टहरणी, बबुआघाट, सीताकुंड व पीर पहाड़ पर लोगों की भीड़ लगी रही. रात 12 बजते ही नववर्ष मंगलमय हो से बधाइयों का सिलसिला मोबाइल व फोन से प्रारंभ हुआ, जो दिन भर चलता रहा. युवाओं ने जमकर एसएमएस का इस्तेमाल किया और अपने दोस्तों को नववर्ष की बधाई दी. पिकनिक स्पॉटों पर लगी रही भीड़ नववर्ष के अवसर पर शहर के विभिन्न पिकनिक स्पॉटों पर भीड़ लगी रही. खासकर जय प्रकाश उद्यान एवं कंपनी गार्डन में बड़ी सं ख्या में लोग सपरिवार पिकनिक मनाये. यहां गीत-संगीत का भी लोगों ने आनंद लिया. युवक-युवती आधुनिक गीतों पर खूब थिरके. बच्चों ने भी हाथी, घोड़ा व झूला का आनंद लिया. बच्चे फास्ट फूड, चाट व गोलगप्पे का भी आनंद उठाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >