फोटो संख्या : 10,11फोटो कैप्सन : घायल प्रतिनिधि, मुंगेर अलग-अलग दुर्घटना में गुरुवार को बालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घायलों को खतरे से बाहर बताया जा रहा है. प्राप्त समाचार के अनुसार वासुदेवपुर निवासी 48 वर्षीय ललन सिंह शराब पीकर सड़क पर घूम रहा था. दो नंबर गुमटी के समीप वह अचानक लड़खड़ा कर गिर गया. जिसके कारण उसका सिर फट गया. घायल अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है. इधर गुलजार पोखर निवासी राममूर्त्ति राय का 11 वर्षीय पुत्र हर्षवर्धन कुमार अपने घर के समीप क्रिकेट खेल रहा था. खेलने के क्रम में बल्लेबाज के हाथ से बल्ला छूटकर उसके मुंह पर जा लगा. जिसके कारण उसका नाक और ओठ फट गया. जिसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां उसकी इलाज चल रही है.
अलग-अलग दुर्घटना में बालक सहित दो घायल
फोटो संख्या : 10,11फोटो कैप्सन : घायल प्रतिनिधि, मुंगेर अलग-अलग दुर्घटना में गुरुवार को बालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घायलों को खतरे से बाहर बताया जा रहा है. प्राप्त समाचार के अनुसार वासुदेवपुर निवासी 48 वर्षीय ललन सिंह शराब […]
