फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिनिधि , धरहरा नक्सल प्रभावित धरहरा प्रखंड में बाल विकास परियोजना के तहत संचालित आंगनबाड़ी केंद्र उद्देश्य से भटक गया है. बुधवार को अमारी पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 49 जहां बंद था. वहीं महादलित टोला में स्थित केंद्र संख्या 57 को समय से पूर्व ही सेविका द्वारा बंद कर दी गयी. पंचायत के मुखिया साधना देवी ने बताया कि केंद्र नियमित रूप से संचालित नहीं हो रहा. आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका की मनमानी के कारण प्रखंड के सुदूर क्षेत्रों में यह उपयोगी साबित नहीं हो रहा. बुधवार को जब अमारी पंचायत के केंद्रों का भ्रमण किया गया तो पाया गया कि कई केंद्र सिर्फ कागज पर ही चल रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र संख्या 57 सामुदायिक भवन में संचालित हो रहा है जहां गंदगी फैली रहती है. यहां केंद्र को अपना भवन होने के बावजूद सामुदायिक भवन में उसे संचालित किया जा रहा. इस संबंध में जब पर्यवेक्षिका सरिता कुमारी से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि केंद्र की जांच कर कार्रवाई की जायेगी. जबकि अनुमंडल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार ने बताया कि संबंधित सेविका से स्पष्टीकरण पूछा जायेगा.
उद्देश्य से भटक गया है आंगनबाड़ी केंद्र
फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिनिधि , धरहरा नक्सल प्रभावित धरहरा प्रखंड में बाल विकास परियोजना के तहत संचालित आंगनबाड़ी केंद्र उद्देश्य से भटक गया है. बुधवार को अमारी पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 49 जहां बंद था. वहीं महादलित टोला में स्थित केंद्र संख्या 57 को समय से पूर्व ही सेविका […]
