श्रम शक्ति को नजरअंदाज कर नहीं हो शक्ति तरक्की : प्रो शमशी

फोटो संख्या : 10 फोटो कैप्सन : कामगारों को संबोधित करते आइटीसी यूनियन के अध्यक्ष प्रतिनिधि , मुंगेर आइटीसी टीएम वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रो अजफर शमशी ने कहा है कि श्रम ही आराधना व उपासना है तथा श्रम शक्ति को नजरअंदाज कर कोई भी राष्ट्र तरक्की नहीं कर सकता. […]

फोटो संख्या : 10 फोटो कैप्सन : कामगारों को संबोधित करते आइटीसी यूनियन के अध्यक्ष प्रतिनिधि , मुंगेर आइटीसी टीएम वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रो अजफर शमशी ने कहा है कि श्रम ही आराधना व उपासना है तथा श्रम शक्ति को नजरअंदाज कर कोई भी राष्ट्र तरक्की नहीं कर सकता. वे बुधवार को आइटीसी के सभागार में कामगारों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने आइटीसी कर्मियों के लिए सम्मानजनक वेतन, वृद्धि व ससमय एलटीए की वकालत की. उन्होंने कहा कि 1978-80 में सोने का भाव 180 रुपये भर था तो मजदूरों का वेतन 340 रुपये थी. उस अनुपात में आज मजदूरों को लाभ नहीं मिल रहा. उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे आइटीसी के 61 कामगारों को यूनियन की ओर से मोमेंटो भेंट किया. मौके पर आइटीसी के शाखा प्रबंधक श्याम कृष्णन, वर्क्स मैनेजर सेतु सुब्रण्यम, कृपा निधि, सियाराम यादव, शाहब मल्लिक, डीके सिंह, मो. मोकीम मुख्य रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >