फोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : इलाजरत रेलकर्मी के साथ परिजन प्रतिनिधि , जमालपुरजमालपुर रेलवे स्टेशन के निकट सोमवार की रात्रि ट्रेन रॉलिंग की चपेट में आ कर एक रेलकर्मी की दोनों पैर कट गयी. उसे अत्यंत ही गंभीर अवस्था में मुख्य रेलवे अस्पताल जमालपुर में भरती कराया गया जहां चिकित्सकों के अथक प्रयास से उसकी जान बचायी जा सकी. प्राप्त समाचार के अनुसार जमालपुर के कैरेज एंड वैगन विभाग में कार्यरत छेदी लाल सोमवार की रात्रि जमालपुर रेलवे स्टेशन के निकट कार्य कर रहा था. इस बीच वहां अप हावड़ा-जयनगर सवारी गाड़ी आ कर लगी. इससे पहले वहां किऊल-जमालपुर डीएमयू आ चुकी थी. उसका इंजन स्टेशन के ट्रैक संख्या दो से गुजर रहा था, इस बीच वहां घना कोहरा छाया हुआ था. इसके कारण दृश्यता काफी कम थी. जिसके कारण छेदी लाल दुर्घटना का शिकार हुआ. घटना की सूचना पा कर रेलकर्मी की पत्नी राजमणी देवी, पुत्र सागर कुमार तथा सहकर्मी विजय कुमार सहित अनेकों परिजन अस्पताल पहुंचे. बताया गया कि दुर्घटना के शिकार रेलकर्मी मूल रूप से उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिला के पीपीगंज का निवासी है तथा वर्तमान में वह जमालपुर के लोको रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर संख्या 220 एबी में रहता है. उधर चिकित्सा कर रहे डॉ जेके प्रसाद ने बताया कि बेहतर चिकित्सा के लिए उसे हावड़ा ऑर्थोपेडिक अस्पताल भेजा जायेगा.
दुर्घटना में रेल कर्मचारी की पैर कटी
फोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : इलाजरत रेलकर्मी के साथ परिजन प्रतिनिधि , जमालपुरजमालपुर रेलवे स्टेशन के निकट सोमवार की रात्रि ट्रेन रॉलिंग की चपेट में आ कर एक रेलकर्मी की दोनों पैर कट गयी. उसे अत्यंत ही गंभीर अवस्था में मुख्य रेलवे अस्पताल जमालपुर में भरती कराया गया जहां चिकित्सकों के अथक प्रयास से […]
