फोटो संख्या : 25,26फोटो कैप्सन : संबोधित करते अधिकारी व स्टॉल. प्रतिनिधि, जमालपुर केंद्रीय संस्थान जमालपुर में चल रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय वेंडर विकास कार्यक्रम सह ओद्यौगिकी प्रदर्शनी शुक्रवार को संपन्न हो गया. समापन समारोह में परिचर्चा का भी आयोजन किया गया. जिसमें एमएसएमइ के निदेशक प्रदीप कुमार ने बताया कि सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अध्यादेश जारी कर दिया है. उन्होंने बताया कि पहली अप्रैल 2015 से यह पूरी तरह प्रभावी हो जायेगा कि केंद्र सरकार के ओद्यौगिक संस्थानों या पब्लिक सेक्टर उपक्रमों को अपने कुल वार्षिक खरीदों का 20 प्रतिशत सूक्ष्म, लघु उद्यमो से लेना होगा. रेल कारखाना के अधिकारी कवि प्रकाश ने कहा कि सरकार ने व्यवस्था दी है कि इस अधिनियम को पालन करने में कोताही बरतने वालों को स्पष्टीकरण देना होगा. दूसरी ओर प्रदर्शनी में शामिल उद्यमियों का इस कार्यक्रम के प्रति मिली-जुली प्रतिक्रिया रही. शौर्य शक्ति सेवा समिति झंडापुर भागलपुर के संचालक कम व्यवसाय से प्रसन्न नहीं थे. अनोखी क्रियेसंस के रुपेश कुमार सिंह ने बताया कि यह केवल प्रदर्शनी था. जिसमें उन्होंने कार्यादेश की तालाश की ऐसा ही मानना ओरियेंटल आर्म्स कंपनी, श्रीसाई इंटर प्राइजेज, परफैक्ट हाइड्रो एवं दीपक इंजीनियरिंग वर्क्स का भी था.
दो दिवसीय औद्योगिक प्रदर्शनी संपन्न
फोटो संख्या : 25,26फोटो कैप्सन : संबोधित करते अधिकारी व स्टॉल. प्रतिनिधि, जमालपुर केंद्रीय संस्थान जमालपुर में चल रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय वेंडर विकास कार्यक्रम सह ओद्यौगिकी प्रदर्शनी शुक्रवार को संपन्न हो गया. समापन समारोह में परिचर्चा का भी आयोजन किया गया. जिसमें एमएसएमइ के निदेशक प्रदीप कुमार ने बताया कि सूक्ष्म, लघु और मझोले […]
