भूमि व राजस्व सचिव ने की ऑपरेशन भूमि दखल दहानी की समीक्षा

जनवरी से चलेगा दखल दहानी अभियान फोटो संख्या : 6फोटो कैप्सन : वीसी में उपस्थित अधिकारी प्रतिनिधि, मुंगेर भूमि एवं राजस्व विभाग के प्रधान सचिव व्यास जी ने शुक्रवार को सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजना की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की. इस मौके पर जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह मुख्य रुप से मौजूद […]

जनवरी से चलेगा दखल दहानी अभियान फोटो संख्या : 6फोटो कैप्सन : वीसी में उपस्थित अधिकारी प्रतिनिधि, मुंगेर भूमि एवं राजस्व विभाग के प्रधान सचिव व्यास जी ने शुक्रवार को सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजना की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की. इस मौके पर जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह मुख्य रुप से मौजूद थे. प्रधान सचिव ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन भूमि दखल दहानी एवं अभियान बसेरा की समीक्षा की. उन्हें बताया कि मुंगेर जिले के सदर प्रखंड, धरहरा एवं जमालपुर प्रखंड में लगातार शिविर लगा कर वैसे लोगों की पहचान की जा रही है. जिन्हें इस योजना के तहत भूमि का परचा तो दिया गया है और अबतक जमीन पर उनका दखल नहीं हो पाया है. वैसे लोगों को कैंप लगा कर चिह्नित किया जा रहा है और उनका नाम वेबसाइट पर डाला जा रहा है. मुंगेर में 23,635 लोगों का चयन किया जाना है. जिसमें अबतक वेबसाइट में 7448 लोगों का चयन कर नाम डाला गया है. उन्होंने अभियान बसेरा का जायजा लिया. उन्हें बताया गया कि महादलित एवं बीसी वन व टू के वैसे लोग भूमिहीन व बासहीन हैं वैसे लोगों की पहचान की जा रही है. सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनवरी माह से दखल दहानी का अभियान चलाया जायेगा. इसलिए ऐसे लोगों को शीघ्र चिह्नित कर वेबसाइट पर डाला जाय. मौके पर डीसीएलआर प्रशांत कुमार, एसडीओ डॉ कुंदन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >