फोटो संख्या : 27फोटो कैप्सन : अतिक्रमण हटाते नपकर्मी प्रतिनिधि, जमालपुर नगर परिषद द्वारा गुरुवार को इस्ट कॉलोनी थाना के बद्दीपारा क्षेत्र में कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया गया. वार्ड संख्या 13 के बद्दीपारा रोड में राकेश कुमार गुप्ता व विषुण साह के परिजनों द्वारा नगर परिषद के नाले का अतिक्रमण कर स्थायी ढ़ांचा तैयार कर लिया गया था. कार्यपालक पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी ने बताया कि अतिक्रमण के बारे में स्थानीय निवासियों द्वारा प्रमंडलीय आयुक्त के कार्यालय में आवेदन दिया गया था. प्रमंडल से प्राप्त आदेश के आलोक में अतिक्रमणकारी को नोटिस भेजा गया था. दो बार नोटिस भेजने के बाद भी उनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया. इसके बाद नगर परिषद द्वारा कार्रवाई की गयी. इस दौरान जेसीबी मशीन का भी उपयोग किया गया तथा अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूला गया. मौके पर अंचलाधिकारी श्रीधर पांडेय, इस्ट कॉलोनी थानाध्यक्ष दीपक कुमार सहित नपकर्मी मौजूद थे.
बद्दीपारा क्षेत्र से हटाया गया अतिक्रमण
फोटो संख्या : 27फोटो कैप्सन : अतिक्रमण हटाते नपकर्मी प्रतिनिधि, जमालपुर नगर परिषद द्वारा गुरुवार को इस्ट कॉलोनी थाना के बद्दीपारा क्षेत्र में कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया गया. वार्ड संख्या 13 के बद्दीपारा रोड में राकेश कुमार गुप्ता व विषुण साह के परिजनों द्वारा नगर परिषद के नाले का अतिक्रमण कर स्थायी ढ़ांचा तैयार कर […]
