फोटो संख्या : 24फोटो कैप्सन : प्रदर्शन करते उपभोक्ता प्रतिनिधि, जमालपुर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय जमालपुर के बाहर गुरुवार को गलत बिजली बिल के विरोध में दर्जनों उपभोक्ताओं ने रोष पूर्ण प्रदर्शन किया. ये उपभोक्ता जमालपुर प्रखंड के इंद्रुख पूर्वी पंचायत के हलीमपुर मुहल्ले के थे. जिनका नेतृत्व जदयू नेता मुनीलाल मंडल ने किया. उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा उन लोगों को वर्ष 2012 के अंत में कनेक्शन दिया गया था. तब से वर्ष 2014 के अक्तूबर महीने तक प्रतिमाह 200-210 रुपये से अधिक की बिजली बिल दिया जाता रहा. किंतु एकाएक इस वर्ष नवंबर में क्षेत्र के लगभग तमाम उपभोक्ताओं को दस से तीस हजार रुपये तक का बिजली बिल भेज दिया है. उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं से गलत ढ़ंग से मोटी रकम की वसूली के लिए इस प्रकार के बिल भेजे गये हैं. उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा मीटर रीडिंग करवाये बगैर ही पूर्व में बिल भेजा जाता रहा जो बिजली विभाग की लापरवाही है. इसका खामियाजा आखिर उपभोक्ता क्यों उठाये. इस संबंध में जिलाधिकारी के जनता दरबार में भी शिकायत दर्ज करायी गयी है. मौके पर हृदय नारायण मंडल,सुबोध, शशि, आनंदी, अनिल सहित अन्य उपभोक्ता उपस्थित थे.
गलत बिजली बिल के विरुद्ध उपभोक्ताओं का प्रदर्शन
फोटो संख्या : 24फोटो कैप्सन : प्रदर्शन करते उपभोक्ता प्रतिनिधि, जमालपुर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय जमालपुर के बाहर गुरुवार को गलत बिजली बिल के विरोध में दर्जनों उपभोक्ताओं ने रोष पूर्ण प्रदर्शन किया. ये उपभोक्ता जमालपुर प्रखंड के इंद्रुख पूर्वी पंचायत के हलीमपुर मुहल्ले के थे. जिनका नेतृत्व जदयू नेता मुनीलाल मंडल ने किया. […]
