पुन: जदयू युवाध्यक्ष बनने शाहिद का अभिनंदन

मुंगेर. जदयू युवा प्रकोष्ठ के पुन: शाहिद अख्तर उर्फ गुड्डू राइन को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर जदयू कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है. बुधवार को जदयू जिला महासचिव बीडीओ सिंह के गौरीपुर आवास पर एक सम्मान समारोह आयोजित की गयी. जिसमें जदयू के वरीय नेता प्रीतम सिंह ने उन्हें चादर भेंट कर सम्मानित किया. जदयू के […]

मुंगेर. जदयू युवा प्रकोष्ठ के पुन: शाहिद अख्तर उर्फ गुड्डू राइन को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर जदयू कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है. बुधवार को जदयू जिला महासचिव बीडीओ सिंह के गौरीपुर आवास पर एक सम्मान समारोह आयोजित की गयी. जिसमें जदयू के वरीय नेता प्रीतम सिंह ने उन्हें चादर भेंट कर सम्मानित किया. जदयू के जिलाध्यक्ष मो. जियाउर रहमान ने कहा कि शाहिद अख्तर एक जुझारू एवं कर्मठ कार्यकर्ता है. जिसके कारण उन्हें दुबारा युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया. इनके मनोनयन से संगठन की मजबूती दुगुना हो जायेगी. मौके पर प्रवक्ता मनोरंजन मजुमदार, उपाध्यक्ष प्रो. राजीव नयन, महासचिव राजेश दास, प्रशांत कुमार, शैलेंद्र राय मुख्य रूप से मौजूद थे. इधर जदयू नेता प्रो. सुधीर कुमार, उमाशंकर अग्रवाल, बमबम सिंह, अधिवक्ता रंजीत प्रसाद सिंह, अशर्फी यादव ने गुड्डु राइन को युवाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >