फोटो संख्या : 17 फोटो कैप्सन : प्रतिनिधि, जमालपुर समेकित बाल विकास परियोजना के अंतर्गत जमालपुर में चल रहे आंगनवाड़ी केंद्रों में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है. सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने शहरी क्षेत्र के कई आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया. जहां व्यापक स्तर पर अनियमितताएं पायी गयी. शहरी क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 93 पर मात्र 16 बच्चें उपस्थित थे. जबकि सोमवार से पहले प्रतिदिन 30 से अधिक बच्चों की उपस्थिति पंजी में हाजिरी बनाई गई थी. दिन के 1 बजे तक बच्चों की उपस्थिति पंजी में दर्ज नहीं की गयी थी. केंद्र संख्या 104 पर मात्र 18 बच्चे उपस्थित मिले जबकि वहां 35 बच्चों की हाजिरी बनाई गई थी. बीडीओ को केंद्र के आसपास के कई लाभुकों ने बताया कि उन्हें टेक होम राशन नहीं मिलता. इस दौरान केंद्र संख्या 106 पर बच्चों की संख्या नगण्य मिली. किंतु टीएचआर के निर्धारित 56 लाभुकों में से दोपहर 2 बजे तक मात्र 4 लाभुकों को टीएचआर का वितरण किया जा सका था. बीडीओ ने बताया कि अन्य केंद्रों का भी औचक निरीक्षण किया जायेगा तथा जांच प्रतिवेदन जिलाधिकारी को सौंपा जायेगा.
आंगनवाड़ी केंद्र पर बीडीओ ने पायी अनियमितता
फोटो संख्या : 17 फोटो कैप्सन : प्रतिनिधि, जमालपुर समेकित बाल विकास परियोजना के अंतर्गत जमालपुर में चल रहे आंगनवाड़ी केंद्रों में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है. सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने शहरी क्षेत्र के कई आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया. जहां व्यापक स्तर पर अनियमितताएं पायी गयी. […]
