फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : जर्सी देते समाजसेवी प्रतिनिधि, मुंगेर बीआर महिला कॉलेज के फुटबॉल टीम की लड़कियों के बीच समाजसेवी सुबोध वर्मा ने सोमवार को जर्सी का वितरण किया. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. इंदु मिश्रा सहित अन्य व्याख्याता मौजूद थे. विदित हो कि पिछले दिनों राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के आयोजन अवसर पर सुबोध वर्मा ने मुंगेर जिला महिला फुटबॉल टीम को गोद लिया था. इसकी सूचना कॉलेज के महिला टीम के सदस्यों को लगी और टीम के सदस्यों ने उनसे संपर्क साधा. खिलाडि़यों ने सुबोध वर्मा से कहा कि हमलोग भी मुंगेर की बेटी है और हमारी टीम संसाधन के अभाव में दम तोड़ रही है. जिस पर सुबोध वर्मा ने लड़कियों को जर्सी प्रदान किया. कॉलेज टीम भागलपुर में होने जा रही प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जा रही है. मौके पर प्रो. प्रकाश सिंह, प्रो. हरेंद्र सिंह, प्रो. अफताब, छात्र नेता अभिनय दास तिलू, मो. इमरान, आमिर इस्लाम, प्रशिक्षक मो. हैदर मौजूद थे.
बीआर महिला कॉलेज फुटबॉल टीम को मिला जर्सी
फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : जर्सी देते समाजसेवी प्रतिनिधि, मुंगेर बीआर महिला कॉलेज के फुटबॉल टीम की लड़कियों के बीच समाजसेवी सुबोध वर्मा ने सोमवार को जर्सी का वितरण किया. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. इंदु मिश्रा सहित अन्य व्याख्याता मौजूद थे. विदित हो कि पिछले दिनों राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के […]
