रेल पटरी जाम की सूचना पर यात्री रहे हलकान

फोटो संख्या : 20फोटो कैप्सन : परेशान रेल यात्री प्रतिनिधि, जमालपुर नया रामनगर थाना के इटहरी के एक युवक राजेश कुमार की हत्या को लेकर जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर रविवार को ट्रेन परिचालन कुछ देर के लिए बाधित हो गया. इसके कारण जमालपुर रेलवे स्टेशन पर रेल यात्री परेशान दिखे. रेल यात्री अपने ट्रेन के बारे […]

फोटो संख्या : 20फोटो कैप्सन : परेशान रेल यात्री प्रतिनिधि, जमालपुर नया रामनगर थाना के इटहरी के एक युवक राजेश कुमार की हत्या को लेकर जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर रविवार को ट्रेन परिचालन कुछ देर के लिए बाधित हो गया. इसके कारण जमालपुर रेलवे स्टेशन पर रेल यात्री परेशान दिखे. रेल यात्री अपने ट्रेन के बारे में जानकारी लेने के लिए पूछताछ खिड़की पर जमे रहे. प्राप्त समाचार के अनुसार हत्या के विरोध में स्थानीय निवासियों ने इस रेल ख्ंाड के अप रेलवे ट्रैक को दोपहर 1:30 से 3 बजे तक बाधित कर दिया. बताया गया कि बरियारपुर से उस समय एक माल गाड़ी जमालपुर के लिए चली थी जो बीच मे ही डेढ घ्ंाटे तक रूकी रही. हालांकि इस जाम से यात्री ट्रेन प्रभावित नही हुई किंतु घटना की सूचना पाते ही रेल थानाध्यक्ष कृपा सागर अपने दल बल के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो गये वही रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी भी उनके साथ थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >