फोटो संख्या: 19फोटो कैप्सन : क्रिसमस मिलन समारोह प्रतिनिधि, जमालपुर लौह नगरी के जमालपुर के ईस्ट कॉलोनी स्थित संत जोसेफ कैथोलिक चर्च में रविवार को क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया गया. फादर नंदु एवं फादर जोआकिम के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस मौके पर जहां धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए, वही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. सर्वप्रथम प्रभु यीशू के आगमन की तैयारी को लेकर क्रिसमस ट्री के सामने बालक यीशू को रखकर प्रार्थना सभा की गयी. समवेत स्वर में क्रिश्चियन धर्मावलंबियों के वहां एकत्रित स्त्री-पुरूष, बाल श्रद्धालुओं द्वारा कोरस गाया गया. फादर नंदु ने कहा कि क्रिसमस का त्योहार शांति प्रेम और आपसी भाई चारे का संदेश देता है. क्रिसमस के अवसर पर यह कार्यक्रम सकल विश्व में आयोजित किया जाता है. आशीर्वाद के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से आरंभ हुआ. जिसमें क्रिश्चियन समुदाय के स्थानीय विभिन्न पल्लियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये इसमें नाटक, कौवाली, प्रहसन एवं भाव नृत्य शामिल थे. लगभग चार सौ श्रद्धालुओं की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन एक दूसरे के मुंह मीठा कराने की परंपरा के साथ हुआ. अंत में गत 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर अयोजित संत जोसफ स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच संपन्न चित्र कला प्रतियोगता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
प्रभू यीशू के आगमन को लेकर मिलन समारोह सम्पन्न
फोटो संख्या: 19फोटो कैप्सन : क्रिसमस मिलन समारोह प्रतिनिधि, जमालपुर लौह नगरी के जमालपुर के ईस्ट कॉलोनी स्थित संत जोसेफ कैथोलिक चर्च में रविवार को क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया गया. फादर नंदु एवं फादर जोआकिम के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस मौके पर जहां धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए, वही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम […]
