फोटो संख्या : 10फोटो कैप्सन : एक दिवसीय धरना प्रतिनिधि , मुंगेरबिहार पंचायत -नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई मुंगेर के तत्वावधान में नियोजित शिक्षकों ने शनिवार को शहीद स्मारक के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. उसकी अध्यक्षता अरुण कुमार ने की जबकि संचालन निलेश कुमार ने किया. संघ के संयोजक विशाल कुमार राय ने कहा कि बिहार सरकार नियोजित शिक्षकों के साथ छल कर रही है. शिक्षा मंत्री और संघ के पदाधिकारियों के साथ कई बार वार्ता हुई लेकिन कुछ निदान नहीं निकला. इधर शिक्षा मंत्री ने सम्मानजनक वेतन वृद्धि के लिए मार्च तक समय लिया है जो शिक्षकों के आंदोलन को दिग्भ्रमित करने का एक कपट पूर्ण प्रयास है. जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार सुमन ने कहा कि बिहार के नियोजित शिक्षक गरीब एवं असहाय बच्चों के शिक्षा पाने के संवैधानिक अधिकार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बखूबी अंजाम दे रहे हंै. बावजूद शिक्षक खुद शोषण के शिकार हो रहे हंै. प्रेमसखी ने कहा कि समान काम के समान वेतन हमारा संवैधानिक अधिकार है और वेतनमान सहित अन्य सुविधाएं प्राप्त करने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा. राजन कुमार रंजन ने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी नियोजित शिक्षक की समस्याओं से बेखबर बने रहते हंै. जिसके चलते बकाये वेतन का भुगतान, दक्षता उत्तीर्णता का पूर्ण लाभ, सेवा पुस्तिका संधारण, ऑनलाइन वेतन भुगतान की मांग लंबित है. मौके पर राम नंदन कुमार सहित दर्जनों नियोजित शिक्षक मौजूद है.
नियोजित शिक्षकों के साथ छल कर रही सरकार
फोटो संख्या : 10फोटो कैप्सन : एक दिवसीय धरना प्रतिनिधि , मुंगेरबिहार पंचायत -नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई मुंगेर के तत्वावधान में नियोजित शिक्षकों ने शनिवार को शहीद स्मारक के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. उसकी अध्यक्षता अरुण कुमार ने की जबकि संचालन निलेश कुमार ने किया. संघ के संयोजक विशाल कुमार राय ने […]
