मुंगेर : छेड़खानी के आरोप में पैथोलॉजी संचालक गिरफ्तार

मुंगेर : कोतवाली थाना पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में शुक्रवार को शहर के बड़ा बाजार स्थित शांति पैथोलॉजी के संचालक सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ कोतवाली थाने में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताकुंड निवासी पीड़िता ने छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है. * तीन लोगों पर दर्ज करायी प्राथमिकी : नौ […]

मुंगेर : कोतवाली थाना पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में शुक्रवार को शहर के बड़ा बाजार स्थित शांति पैथोलॉजी के संचालक सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ कोतवाली थाने में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताकुंड निवासी पीड़िता ने छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है.

* तीन लोगों पर दर्ज करायी प्राथमिकी : नौ दिसंबर को पीड़िता खून जांच कराने के लिए शांति पैथोलॉजी गयी थी. वहां खून निकालने व सूई देने के बाद उसे नशा आने लगा. कुछ देर बाद जब वह बाहर निकलने लगी तो संचालक ने उसे रुपये देने को कहा. जब महिला ने कहा कि रिपोर्ट लेने वक्त पैसा दे देंगे तो पैथोलॉजी कर्मी उसे हाथ पकड़ कर जांच रूम ले आया.
इसके बाद महिला व संचालक के बीच खूब कहा-सुनी हुई. महिला ने कोतवाली थाना में पैथोलॉजी के संचालक व कर्मी सुनील कुमार, सरोज कुमार व संजीव कुमार के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया. कांड के अनुसंधानकर्ता चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >