छेड़खानी के आरोप में पैथोलॉजी संचालक गिरफ्तार

प्रतिनिधि , मुंगेर कोतवाली थाना पुलिस ने छेड़खानी के एक मामले में शुक्रवार को शहर के बड़ा बाजार स्थित शांति पैथोलॉजी के संचालक सुनील कुमार को गिरफ्तार किया. उसके खिलाफ कोतवाली थाने में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताकुंड निवासी गीता देवी ने छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है. प्राप्त समाचार के अनुसार 9 दिसंबर को […]

प्रतिनिधि , मुंगेर कोतवाली थाना पुलिस ने छेड़खानी के एक मामले में शुक्रवार को शहर के बड़ा बाजार स्थित शांति पैथोलॉजी के संचालक सुनील कुमार को गिरफ्तार किया. उसके खिलाफ कोतवाली थाने में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताकुंड निवासी गीता देवी ने छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है. प्राप्त समाचार के अनुसार 9 दिसंबर को गीता देवी खून जांच कराने के लिए शांति पैथोलॉजी गयी. जहां खून निकालने एवं सूई देने के बाद उसे नशा आने लगा. कुछ देर बाद जब वह बाहर निकलने लगी तो संचालक ने उसे रुपये देने को कहा. जब महिला ने कहा कि रिपोर्ट लेने वक्त पैसा दे देंगे तो पैथोलॉजी कर्मी ने उसे हाथ पकड़ कर जांच रूम ले आया. जिसके बाद महिला एवं संचालक के बीच खूब कहा-सुनी हुई. महिला ने कोतवाली थाने में पैथोलॉजी के संचालक व कर्मी सुनील कुमार, सरोज कुमार एवं संजीव कुमार के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया. कांड के अनुसंधानकर्ता चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >