सड़कों पर दौड़ रही मौत, बच्चों के हाथ में स्टेरिंग

फोटो संख्या : 9 फोटो कैप्सन : घायल प्रतिनिधि, मुंगेरइन दिनों शहर की सड़कों पर मौत दौड़ रही है. सवारी वाहनों के मालिक द्वारा बच्चों के हाथ में स्टेरिंग थमा दी गयी है और परिवहन विभाग द्वारा इसे नजरअंदाज किया जा रहा है. जिसके कारण सड़क दुर्घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है. मुंगेर शहर में […]

फोटो संख्या : 9 फोटो कैप्सन : घायल प्रतिनिधि, मुंगेरइन दिनों शहर की सड़कों पर मौत दौड़ रही है. सवारी वाहनों के मालिक द्वारा बच्चों के हाथ में स्टेरिंग थमा दी गयी है और परिवहन विभाग द्वारा इसे नजरअंदाज किया जा रहा है. जिसके कारण सड़क दुर्घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है. मुंगेर शहर में एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरता है. जिस दिन ऑटो ने किसी को टक्कर न मारी हो. जिसका मुख्य कारण नवसिखुआ व कम उम्र का चालक है. दर्जनों ऐसे चालक हैं जो परिवहन विभाग को ठेंगा दिखाते हुए बिना लाइसेंस के ही वाहनों को सड़कों पर दौड़ा रहा है. सवाड़ी को अपनी गाड़ी में बिठाने के लिए ओवर टेकिंग करना तो आम बात बन गई है. बिना दाएं-बाएं देखे ही ट्रैफिक क्रॉस करना भी दुर्घटना होने का एक कारण है. शुक्रवार को चकमान सिंह इंदरुख निवासी नागेश्वर पासवान जब अपने दफ्तर से खाना खाने घर जा रहा था तभी सामने से आ रही एक ऑटो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया. ऑटो को लगभग 12 साल के उम्र का बच्चा चला रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >