अनुपस्थित सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता से स्पष्टीकरण फोटो संख्या : फोटो कैप्सन : प्रतिनिधि , तारापुर अनुमंडल कार्यालय तारापुर में शुक्रवार को अनुमंडल स्तरीय विभागों की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की. उसकी अध्यक्षता विधायक नीता चौधरी ने की. बैठक में एसडीओ नवीन कुमार, संग्रामपुर, असरगंज के सीडीपीओ मुख्य रूप से मौजूद थे. सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता के अनुपस्थित रहने पर एसडीओ ने स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया है. विधायक ने विभागवार विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित पड़े योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालय में बच्चों को मिलने वाले भोजन एवं पोषाहार नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण देने को कहा. उन्होंने कहा कि लगातार शिकायत मिल रही है कि आंगनबाड़ी की पर्यवेक्षिका द्वारा आंगनबाड़ी की सेविका से अवैध उगाही की जा रही है इस पर रोक लगाने का निर्देश दिया. गाजीपुर एवं अफजलनगर पंचायत के अधूरे पड़े आंगनबाड़ी केंद्रों, मॉडल थाना भवन निर्माण कार्य को अतिशीघ्र आरंभ करने को कहा. बैठक में असरगंज प्रखंड के चाखंड स्वास्थ्य स्वास्थ्य उपकेंद्र से अतिक्रमण हटाने, बिहार स्वास्थ्य उपकेंद्र में चिकित्सक नहीं बैठने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की. विधायक ने विद्युत विभाग अधिकारियों से कहा कि गांव-गांव में शिविर लगा कर विद्युत कनेक्शन दिया जाय. बैठक में तारापुर के डीसीएलआर पुष्पेश कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी डॉ आशा रानी, तारापुर, असरगंज एवं संग्रामपुर के बीडीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे.
विधायक ने की विकास कार्यों की समीक्षा
अनुपस्थित सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता से स्पष्टीकरण फोटो संख्या : फोटो कैप्सन : प्रतिनिधि , तारापुर अनुमंडल कार्यालय तारापुर में शुक्रवार को अनुमंडल स्तरीय विभागों की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की. उसकी अध्यक्षता विधायक नीता चौधरी ने की. बैठक में एसडीओ नवीन कुमार, संग्रामपुर, असरगंज के सीडीपीओ मुख्य रूप से मौजूद थे. सिंचाई […]
